Skip to content
July 13, 2025
Newsletter
Random News
akshar bharkar top chhindwara news

अक्षर भास्कर

डिजिटल

  • होम
  • छिंदवाड़ा विशेष
  • मध्यप्रदेश
    • छिंदवाड़ा विशेष
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • बालाघाट
    • सिवनी
    • भिंड
    • मुरैना
    • नर्मदापुरम
  • देश
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • बिजनेस
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • Mandideep News : जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, विधायक हुए शामिल
  • प्रशासनिक
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश

Mandideep News : जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, विधायक हुए शामिल

Akshar Bhaskar

Mandideep News : मंडीदीप। औद्योगिक नगर में आत्मशुद्धि के महापर्व पर्युषण को जैन धर्मावलंबियों द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया।

प्राणी मात्र से क्षमा मांगकर जैन समाज ने क्षमा वाणी पर्व मनाया।

इस दौरान आचार्य विधासागर महाराज के शिष्य मुनि निराकुल सागर महाराज के पावन सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकाली गई।

इस पर्व का क्षमावाणी के साथ समापन हुआ।

समापन अवसर पर रविवार को नगर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।

यह विमान शोभायात्रा पटेल नगर स्थित महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर जी पहुंची।

इसके बाद श्रीजी के अभिषेक व शांतिधारा के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

चल समारोह में शामिल भक्तों में उत्लास और उत्साह को साफ देखा जा सकता था।

जगह जगह विमानजी में विराजित श्रीजी की आरती उतारी गई।

चल समारोह में प्रभु के समक्ष श्रावकों द्वारा चवर ढुराते हुए जयकारे लगाए गए।

इस अवसर पर प्रवचन के दौरान मुनि निराकुल सागर ने कहा कि क्रोध को छोड़कर जीवन में क्षमा को सुशोभित करें।

क्षमा व महक है जो स्वयं के साथ समाज में महकती है।

जीवन में बैर की खाई नहीं क्षमा का भवन तैयार करें।

उन्होने कहा कि क्षमा शब्द मानवीय जीवन की आधारशिला है।

दस लक्षण पर्व हमें यही सीख देता है कि क्षमावाणी के दिन हमें अपने जीवन से सभी तरह के बैर भाव-विरोध को मिटाकर प्रत्येक व्यक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए और हम दूसरों को भी क्षमा कर सकें, यही भाव मन में रखना चाहिए।

यही क्षमावाणी है।

इस दौरान भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने समाज से क्षमावाणी पर्व कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है, क्षमा वीरों की शोभा है, मजबूत लोग ही क्षमा प्रदान करते हैं।

आज पूरे विश्व को क्षमा धर्म अपनाने की आवश्यकता है, क्षमा धर्म के पालन से पूरे विश्व में शांति कायम की जा सकती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामजिक लोगो सहित समाज के श्रदालु मौजूद रहे।

उत्कृष्ट साधकों को किया सम्मनित मुनि व्यवस्था समिति के अध्यक्ष विनोद जैन आरएनजी ने बताया कि क्षमावाणी कार्यक्रम में पर्यूषण महापर्व के दौरान तपस्या करने वाले श्रावक प्रिया व श्रेया जैन तथा जिया जैन द्वारा 10 उपवास,

महावीर जैन द्वारा छह उपवास, अर्पित जैन द्वारा 5 उपवास, अंकाक्षा जैन, अग्रज जैन द्वारा तीन उपवास की तपस्या करने वाले तपस्वियों का स्वागत सम्मान किया गया।

Read More…Chhindwara News : जिले ने वेट लिफ्टिंग में जीते 12 मेडल

Read More…Chhindwara News : सभी मिलकर छिंदवाड़ा को आदर्श जिला बनाएंगे : बंटी विवेक साहू

Post : 102
Spread The News
Tagged: aksharbhaskar bhaskar Bhopal Breaking News Bhopal News Bhopal Social breakingnews jankari madhyapradesh Mandideep News Mandideep social nationalnews viralnews जैन समाज

Post navigation

Previous: Chhindwara News : सभी मिलकर छिंदवाड़ा को आदर्श जिला बनाएंगे : बंटी विवेक साहू
Next: Chhindwara News : बच्चों को दिए खानपान में सुधार के टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Meeting : ‘चतुर्थ श्रेणी कर्मी के लिए भी निर्णय नहीं ले सकते, मिलें और अधिकार’

Akshar Bhaskar24 minutes ago24 minutes ago 0

Surprise Visit : औचक निरीक्षण पर पहुंचीं माशिमं अध्यक्ष, कलेक्टर को दी बधाई

Akshar Bhaskar2 days ago2 days ago 0

ताज़ा खबर

  • Meeting : ‘चतुर्थ श्रेणी कर्मी के लिए भी निर्णय नहीं ले सकते, मिलें और अधिकार’
  • Surprise Visit : औचक निरीक्षण पर पहुंचीं माशिमं अध्यक्ष, कलेक्टर को दी बधाई
  • Gathering : प्रदेश भर के निगम महापौर जुटेंगे छिंदवाड़ा में
  • Guru Purnima : ‘गुरुओं के आर्शीवाद से ही कर पा रहा हूं जनसेवा’
  • Frolic : रोहना की ‘राजनीतिक सेहत’ से खिलवाड़!

पूर्व

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

वर्ग

  • Uncategorized
  • अपराध
  • इंदौर
  • कानाफूसी
  • खान पान
  • खेल
  • ग्वालियर
  • छिंदवाड़ा विशेष
  • जनसमस्या
  • जबलपुर
  • देश
  • धर्म
  • नर्मदापुरम
  • पांढुर्णा
  • प्रशासनिक
  • बालाघाट
  • बिजनेस
  • भिंड
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुरैना
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • विदेश
  • शाजापुर
  • शिवपुरी
  • सिवनी
  • हादसा

Akshar Bhaskar Digital

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Site Map
  • Disclaimer
  • Contact US
Digital Newspaper - Multipurpose News WordPress Theme 2025. Powered By BlazeThemes.