Bustling : दिग्विजय के पॉडकास्ट से कमलनाथ असहज, सोशल मीडिया पर दिया जवाब!

सरकार गिरने को लेकर राज्यसभा सांसद ने किए खुलासे

Bustling : भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक पॉडकास्ट के बाद

कांग्रेस में हलचल मच गई है। इस पॉडकास्ट में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कई ऐसी बातें कहीं हैं जिससे

कांग्रेस के कद्दावर नेता और सूबे के एक और पूर्व मुखिया कमलनाथ असहज हो गए हैं।

इस पॉडकास्ट में कही गई बातों के जवाब में कमलनाथ ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होने कहा है कि

”मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पुरानी बातें उखाडऩे से कोई फायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार श्री दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरायी।”

दिग्विजय ने क्या कहा पॉडकास्ट में…?

कमलनाथ के ट्वीट के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर पॉडकास्ट में दिग्विजय सिंह ने

ऐसा क्या कह दिया कि आमतौर पर शांत रहने वाले कमलनाथ को सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब देना पड़ा।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने पॉडकास्ट में बताया है कि सरकार ‘आइडियोलॉजिकल क्लैश’ से नहीं बल्कि

‘क्लैश ऑफ पर्सनैलिटी’ से गिरी थी। दिग्विजय सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने एक उद्योगपति से मध्यस्थता करवाई थी,

जिनके कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों से अच्छे संबंध थे।

उनके घर पर डिनर के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी और एक ‘विशलिस्ट’ तैयार हुई।

इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़े फैसलों पर साथ मिलकर काम करने का आश्वासन भी शामिल था।

दिग्विजय के बताया कि उन्होंने भी लिस्ट पर दस्तखत किए थे, लेकिन बाद में उसका पालन नहीं हुआ।

जिन पर भरोसा किया उन्होने धोखा दिया : दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जिन पर पूरा भरोसा था, उन्हीं लोगों ने धोखा दिया।

अगर ग्वालियर-चंबल से जुड़ी मांगें मानी जातीं तो शायद सरकार गिरने की नौबत नहीं आती।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रचारित किया गया कि उनकी और सिंधिया की लड़ाई से सरकार गिरी,

जबकि हकीकत यह नहीं है। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि स्थिति गंभीर हो सकती है।

उन्होंने कहा कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि मुझ पर हमेशा वही आरोप लगाए जाते हैं, जिनका मैं दोषी नहीं होता हूं।

Read More…Damage Control : नकुल ने दिलाया भरोसा, मिलेगा उचित ‘सम्मान’

Read More…Protests : कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से खत लिखा, आत्मदाह की धमकी भी दी

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *