Campaign : महिलाओं का स्वास्थ्य देश के विकास की आधारशिला : राकेश सिंह

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत, पीएम के जन्मदिन पर प्रभारी मंत्री हुए शामिल

Campaign : छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वीं जन्मतिथि पर बुधवार को दशहरा मैदान में

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ

विभिन्न अस्पतालों ने मिलकर कैंप लगाए, जिसमें जांच, स्क्रीनिंग, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी, ईएनटी संबंधी रोग और

आंखों की जांच की गई। साथ ही बढ़ते मोटापे की समस्या पर भी जागरूकता फैलाई गई।

महिलाओं व किशोरियों की विशेष स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैदान में बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। मंच से लोगों को रक्तदान करने और

स्वास्थ्य जांच में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने

कहा कि स्वस्थ रहना जरूरी है। महिलाओं का स्वास्थ्य देश के विकास की आधारशिला है।

प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश स्वस्थ बने और इसके लिए महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास को लेकर लगातार

कार्य हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं के लिए यह विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया गया है।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे,

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, नगर निगम महापौर विक्रम अहके,

जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read More…Campaign : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

Read More…Honour : बियर्ड मॉडल स्पर्धा में अभिषेक का सम्मान

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *