भाजपा मंडल केवलारी ने की सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
Campaign : केवलारी। नगर में स्थित सिविल अस्पताल केवलारी में भारतीय जनता पार्टी मंडल केवलारी के द्वारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर सेवा पखवाड़ा के आयोजन की शुरुआत पर सिविल अस्पताल में
भर्ती मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। साथ ही नगर में स्वच्छता संदेश देने के लिए साफ सफाई भी की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह बघेल, नगर परिषद की अध्यक्ष
श्रीमती सुनीता देवी सिंह बघेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिव चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर,
सांसद प्रतिनिधि सुधीर पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, पूर्व जनपद सदस्य पवन यादव, सुजीत राय,
सतीश राय, सुजान बघेल, राकेश तिवारी, दीपचंद पिपरिया, सावित्री चौधरी, अजय बघेल सहित
अनेक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर उपस्थित रहे।
सिविल अस्पताल में हुआ आयोजन

दूसरी ओर सिविल अस्पताल मीटिंग हॉल में भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
की शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री की प्रेरणा से अभियान का आगाज किया गया।
इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 17 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मध्य प्रदेश के जिला धार से किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास खंड स्तर पर अभियान का शुभारंभ ऑनलाइन प्रसारण,
अतिथियों, नागरिकों की उपस्थिति में सिविल अस्पताल केवलारी में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रारम्भिक संघर्ष पूर्ण जीवन यात्रा के पश्चात
भारतवर्ष के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री तक के सफऱनामा के बारे में विस्तार से बताया और आज भारत वर्ष का नाम
पूरी दुनिया में तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में प्रतिस्थापित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा समय-समय पर महिलाओं की सुविधाओं के लिए उज्ज्वला योजना
के अन्तर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का वितरण, जनधन योजना, जैसी महिला सशक्तिकरण की अनेकों योजनाएं शुरू की गई है।
जिससे पूरे भारतवर्ष की महिलाओं को समय-समय पर लगातार लाभ मिल रहा है।
इसी कड़ी में उनकी ही प्रेरणा से भारत सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए,
एक सशक्त योजना का नाम स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य यदि हमारे भारत देश की नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा।
साथ ही वह परिवार सशक्त परिवार के रूप में स्थापित होगा। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर पूरे भारत वर्ष की समस्त
महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें नारियों को होने वाली विभिन्न
बीमारियों और उन बीमारियों से बचाव के लिए निदान भी इसी अभियान के तहत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य उपस्थित अथितियों में श्रीमति सुनीता देवी सिंह बघेल अध्यक्ष नगर परिषद,
रणजीत सिंह ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष शिव चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद प्रांजल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप बघेल, सांसद प्रतिनिधि सुधीर पाण्डे,
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रमोद मोदी, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी रफीक खान
पूर्व जनपद सदस्य एवं एडवोकेट पवन यादव, वरिष्ठ पत्रकर रमाशंकर महोबीया सहित सिविल अस्पताल के बीएमओ
डॉक्टर ए लाकरा, डॉ विजेंद्र उइके, बीईओ डीएल तिवारी, बीपीएम मंतोष इनवाती, प्रकाश भलावी,
बीईई स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग से श्री मरावी, विभाग के समस्त कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read More…Honour : बियर्ड मॉडल स्पर्धा में अभिषेक का सम्मान
Read More…Pride Of Seoni : निकिषा बघेल मध्य प्रदेश वित्त विभाग में बनीं सहायक संचालक