Exaction : टैक्स असुर का दहन, कर बढ़ोत्तरी वापसी की मांग

जनता की आवाज बनके बरसे कांग्रेस पार्षद

Exaction : छिंदवाड़ा। नगर निगम ने जो पिछले दिनों आम जनता पर टैक्स बढ़ाया उसको लेकर कांग्रेस ने

गुरुवार को (आज) भारी प्रदर्शन किया। नगर निगम ने काबिज भाजपा शासित सरकार द्वारा जनता पर

जबरन थोपे गए कचरा शुल्क को 100 से 1200, जल शुल्क 75 से 260 रुपए और संपत्ति करों में आपार बढ़ौती

के विरोध में आज कांग्रेस पार्षद दल व कांग्रेस संगठन एक जुट होकर बड़ी संख्या में राजीव भवन से रैली के

माध्यम से निकलकर फव्वारा चौक, जैन स्तंभ, कलेक्टे्रट रोड होते हुए, नगर पालिक निगम पहुंच कर

जमकर नारेबाजी करते हुए टैक्स असुर का तीन मुंडी वाला पुतला दहन किया एवं ज्ञापन देकर

निगम प्रशासन से बढ़े हुए टैक्स को वापस करने की मांग रखी। कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द

जनता पर जबरन थोपे हुए टैक्स को वापस नहीं लिया जाता है, तो पूरी कांग्रेस मिलकर एक बार पुन: जंगी प्रदर्शन करेगी

और तब तक करती रहेगी जब तक जनता को बढ़े हुए टैक्स से राहत नहीं मिल जाती।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा तिवारी, गोविंद राय, नेता प्रतिपक्ष हंसा अम्बर दाढ़े,

निगम अध्यक्ष सोनू मागो, आकाश मोखलगाय, पिंचू बैस, श्रद्धा बबला पटेल, सरला आशु श्रीवास्तव,

सरिता चिंटू काले, नौशीन शोबी कुरैशी, नदीम अहमद, अनुराग सारथी, टिंकू राय, राहुल मालवी,

संगीता मुन्ना पवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More…Campaign : महिलाओं का स्वास्थ्य देश के विकास की आधारशिला : राकेश सिंह

Read More…Campaign : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *