डोकररांजी में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
Game : केवलारी। समीपस्थ ग्राम डोकररांजी में चौसर प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है।
पहले आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
नगर के जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शिव चौधरी, अनूप बघेल मंडल,
डॉ. अविनाश तिवारी, अध्यक्ष, सचिन अवधिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, आदेश ठाकुर, देवीसिंह बघेल,
चेमनसिंह बघेल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष रफीक खान, अरुण चौरसिया, पार्षद पुरुषोत्तम बघेल,
विकास दुबे सभी अतिथियों के द्वारा प्रथम पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी राकेश बघेल और संतोष केवलारी
की जोड़ी को पच्चीस हजार की नगद राशि दी गई। द्वितीय पुरस्कार बबलू ठाकुर और महासिंह पुँगार की जोड़ी को
नगद पंद्रह हजार रूपये, तृतीय रवि और मनोज कान्हीवाड़ा की जोड़ी को सात हजार एक सौ रूपये,
चतुर्थ राहुल और राजेश छुई की जोड़ी को पांच हजार एक सौ रुपए, पंचम पुरस्कार तीन हजार एक सौ रूपये
की राशि अकलेश तिवारी और बबुआ डोकरंजी की जोड़ी को, छठवां पुरस्कार सुधीर सोनी और
रवि कान्हीवाड़ा की जोड़ी को दो हजार एक सौ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया।

समिति के संचालक ललित दुबे ने अपने उद्बोधन में बताया चौसर बेहद ही प्राचीन खेल है और
इसका जिक्र आपने पहले पौराणिक गाथाओं में देखा और सुना होगा। आस-पास के इलाकों में इस खेल में
किस्मत आजमाने दूर-दूर से खिलाड़ी आते हैं। चौसर को बरकरार रखने की कोशिश यहां के ग्रामीण युवा करते आ रहे हैं।
एक बार फिर इस खेल की बिसात बिछाई गई है और लोग यहां अपने हाथ आजमाने पहुंचे और
इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। सच कहा जाए तो युवाओं ने महाभारत के
मामा शकुनी की यादों को कायम रखा है। इस दो दिवसीय चौसर प्रतियोगिता में अजय पाठक,
राधेश्याम बघेल, कृष्ण कुमार, विनीत तिवारी, सदाराम मरकाम, बालमुकुंद तिवारी,
नितिन बघेल, मलारी, अमित बघेल, राकेश तिवारी, राकेश जांघेला, राजा श्रीवास्तव,
अखिलेश तिवारी, पुनीत जैन, मनीष चंदेल, केशव दुबे, डॉक्टर वीरेंद्र बघेल, ओमप्रकाश तिवारी,
अभिषेक तिवारी, हर्षित ठाकुर पलारी, दीपक तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

Read More…Transfer : कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का तबादला, हरेंद्र नारायण के हाथ कमान
Read More…Seva Bharti : सनातन और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ रहे नौनिहाल