Campaign : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की शुरुआत

पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण को लेकर की चर्चा

Campaign : केवलारी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया एवं संघ के प्रदेश नेतृत्व के

निर्देशानुसार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मनीष जैन के मार्गनिर्देशन में ब्लॉक इकाई

के अध्यक्ष रफीक खान, संघ के जिला उपाध्यक्ष सुधीर पांडे, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप दुबे राकेश आत्मपूज्य के विशिष्ट

आतिथ्य में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, केवलारी ब्लॉक इकाई की बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें संघ के नवीन सदस्यता एवं नवीनीकरण फॉर्म के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र ही इन

सदस्यता फॉर्म को ब्लॉक अध्यक्ष के पास जमा करने की चर्चा की गई। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक

केवलारी के अंतर्गत श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ पत्रकार साथियों के साथ उनके कार्य स्थल में

कार्य करने के दौरान आने वाली परेशानियों एवं दिक्कतों के निराकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही जनहित के जन समस्याओं के मुद्दों को पूरे सबूत एवं सच्चाई के साथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव, जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को आम जनता के जीवन में आने वाली

जन समस्याओं से रूबरू करने का भरसक प्रयास करने की भी अपील की गई। निष्पक्ष निडरता, सच्चाई के

साथ पत्रकारिता करने की अपील उपस्थित पत्रकार जनों से की गई। वरिष्ठ पत्रकारों ने मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सलाहकार अधिवक्ता पवन यादव, प्रदीप तिवारी, प्रवीण दुबे,

स्वप्निल उपाध्याय, राजदीप राहांगडाले मुकेश चौरसिया, विनोद सिसोदिया, महेंद्र यादव, कृष्ण कुमार प्रजापति,

सदर खान, पवन बघेल, सियाराम ठाकुर, श्रीमती जमुना अहिरवार, रमाकांत त्रिपाठी, प्रीतम पाल धर्मचंद जैन

आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सदस्यता फॉर्म वितरित किए गए।

Read More…MP Politics : पटवारी का विवेक बंटी साहू पर हमला, बोले- सांसद क्रिकेट खेलते रहे, गरबा में नाच रहे थे लेकिन पीडि़तों से नहीं मिले

Read More…CM Visit : पीडि़त परिवारों से मिले सीएम, बंधाया ढांढस

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *