Political Post : एल्डरमैन एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्ति की सुगबुगाहट तेज

प्रदेश भाजपा ने लगभग दो माह पहले मांगे थे नाम

Political Post : छिंदवाड़ा/भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकायों में एल्डरमैन और जनभागीदारी समितियों में नियुक्ति की

सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जाता है कि इसी नवंबर माह में अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं

और नगर परिषदों में नियुक्तियां पूरी करने की प्रक्रिया भी तय हो गई है। इनके लिए प्रदेश कार्यालय ने

लगभग दो माह पहले जो नाम मांगे थे उन पर मंथन हो गया है। सूत्र बताते हैं कि इन नियुक्तियों के बाद ही

निगम-मंडलों की सूची जारी किए जाने की सुगबुगाहट पार्टी में चल रही है।

भाजपा सूत्रों की मानें तो जनभागीदारी समितियों में अध्यक्ष और नगरीय निकायों में एल्डरमैन की

नियुक्तियों में विधायकों की पसंद का ध्यान रखा जाना है। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने

प्रदेश कार्यालय द्वारा मांगे जाने पर अपने क्षेत्र में भाजपा नेताओं की सहमति लेकर ये नाम भेज दिए थे।

नियुक्तियों की प्रक्रिया बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद शुरू हो जाएगी।

समितियों का कार्यकाल इसी माह समाप्त हुआ

गौरतलब है कि प्रदेश में जनभागीदारी समितियों का कार्यकाल 3 नवंबर 2025 को समाप्त हो चुका है।

सरकारी कॉलेजों में वर्ष 2022 में जनभागीदारी समितियों में नियुक्तियां की गई थी।

इनका कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होता है। इसके चलते सरकार ने नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छिंदवाड़ा में क्या…

छिंदवाड़ा जिले में 12 जनभागीदारी समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति होना है। जिले से एक भाजपा विधायक

अमरवाड़ा से कमलेश शाह है। इनके क्षेत्र में दो सरकारी कॉलेज हैं जिनके जनभागीदारी समिति के लिए ये नाम भेज चुके हैं।

शेष स्थानों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष और संगठन ने नाम भेजे हैं। नगर निगम में 8 एल्डरमैन की नियुक्ति होनी है

जो संभवत: इस बार संख्या बढ़ाकर 10 की जा सकती है। इसके साथ ही शेष नगर पालिका और

नगर परिषदों के लिए भी नाम भेजे जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि ये नियुक्तियां 20 नवंबर तक की जा सकती हैं।

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *