Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित

अनुशासनहीनता के आरोप, 6 वर्ष होगी निलंबन अवधि

Expelled : छिंदवाड़ा। परासिया नगरपालिका के विवादित अध्यक्ष विनोद मालवीय को

भाजपा ने 6 वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता के आरोप हैं

जिसके चलते पार्टी ने यह बड़ा और कड़ा निर्णय लिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने

विनोद मालवीय को प्रेषित किए गए पत्र में लिखा है कि ‘प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश अनुसार आपके द्वारा

किए गए अनुशासनहीनता से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, इसलिए आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक

सदस्यता से 6 वर्ष की अवधि के लिए निष्काषित किया जाता है।’

गौरतलब है कि परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय लंबे समय से विवादों में रहते आए हैं।

कभी अपनी ही पार्टी के नेता की ‘सुपारी’ दिए जाने के मामले में उनका नाम उछला तो कभी किसी

वायरल ऑडियो में उनकी बातें सार्वजनिक हुईं।

पद पर बने रहने में भी संशय !

विनोद मालवीय के निलंबन के बाद अब उनके परासिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर

भी संशय की स्थिति बन गई है। कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति को पार्टी की छवि धूमिल करने के चलते

निष्काषित किया गया है, पार्टी उसे पद पर बने रहने नहीं देगी। जल्द ही नगरीय निकायों का बिगुल भी

बजने जा रहा है, ऐसे में भाजपा अपनी छवि बचाने और बनाने के लिए जल्द ही किसी निर्विवाद चेहरे को

नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी सौंपेगी। इस मामले में वरिष्ठ नेता फिलहाल कुछ नहीं कह रहे हैं।

इनका कहना है

विनोद मालवीय के कृत्यों से पार्टी की छवि धूमिल हुई है साथ ही उन्होने अनुशासनहीनता भी की जिसके चलते

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्काषित किया गया है।

उन्हें पद पर बने रहने देना है या नहीं, इसका भी निर्णय प्रदेश नेतृत्व लेगा।

– शेषराव यादव, जिला अध्यक्ष, भाजपा

Read More…Confrence : ग्रामीण विकास और आय सुरक्षा को बढ़ावा मिले, ऐसी योजना है ‘जी राम जी’: साहू

Read More…Religious Event : छिंदवाड़ा में पीएम मोदी को किया जाएगा आमंत्रित, सीएम को दे चुके निमंत्रण

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *