Kanafoosee : देख रहे हो ‘बिनोद…’

परासिया में शनिवार रात जमकर हुई आतिशबाजी

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। परासिया में शनिवार शाम जमकर आतिशबाजी हुई। चौक चौराहों पर पटाखे फोड़े गए और

गगनचुंबी रॉकेट भी छोड़े गए। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभी न तो दीपावली है, न ही परासिया में कोई ऐसा आयोजन जिसमें आतिशबाजी की जाए।

फिर लोगों ने पता किया कि आखिर हो क्या रहा है, तो कानाफूसी में सुनाई दिया कि सत्तारूढ़ पार्टी से आए

एक निर्णय के बाद परासिया वाले हर्ष व्यक्त कर रहे हैं। अब इन हर्ष व्यक्त करने वालों में राजनीतिक दल के

नेता-कार्यकर्ता थे या आम जनता के नुमाइंदे यह तो कोई नहीं बता रहा लेकिन माहौल से साफ है कि निर्णय से

बहुतों के चेहरे खिले हैं। इस बीच एक मीम भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इसमें एक कलाकार दूसरे कलाकार से कहता नजर आ रहा है…’देख रहे हो बिनोद’

अब इस मीम का पार्टी के निर्णय से क्या रिश्ता है, यह तो मीम चलाने वाले ही जाने लेकिन

रविवार की सुबह परासिया के लिए काफी बदली-बदली सी नजर आई।

Read More…Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित

Read More…Confrence : ग्रामीण विकास और आय सुरक्षा को बढ़ावा मिले, ऐसी योजना है ‘जी राम जी’: साहू

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *