कम आवक पर मंडी बोर्ड के एमडी ने की कार्रवाई
Order : छिंदवाड़ा। कृषि उपज मंडी सचिव मनोज चौकीकर को निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई मंडी बोर्ड के एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने की है। श्री चौकीकर को मंडी में कम आवक के चलते की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो फरवरी (कल) मनोज चौकीकर को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।
इसलिए किया निलंबित
सूत्र बताते हैं कि मंडी की आय एवं आवक की समीक्षा में माह अप्रैल से दिसंबर 2023-2024 की तुलना में
अप्रैल से दिसंबर 2024-2025 में 24.11 प्रतिशत प्रगामी आवक में और 31.50 प्रतिशत आय में कमी पाई गई।
माह अप्रैल से नवंबर 2025 की अवधि की समीक्षा में पाया गया कि छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी की मासिक आय
(मंडी फीस) में 69.41 प्रतिशत और प्रगामी आय (मंडी फीस) में 30.18 प्रतिशत की कमी पाई गई।

इस कमी को लेकर मंडी सचिव मनोज चौकीकर को मंडी बोर्ड मुख्यालय से शो कॉज नोटिस
भी जारी किया गया था। इसके अलावा बोर्ड मुख्यालय ने उन्हें समय-समय पर आवक बढ़ाने संबंधी
दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे लेकिन आवक में कोई खास वृद्धि मंडी सचिव दर्ज नहीं करवा पाए।
इसे मंडी बोर्ड ने सचिव मनोज चौकीकर की लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता माना और
मप्र राज्य मंडी बोर्ड सेवा विनियम 1998 के विनियम 35 (1) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
मनोज चौकीकर को मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय अटैच किया गया है।
जनवरी में बढ़ गई आवक
आवक में कमी के चलते मंडी बोर्ड ने सचिव मनोज चौकीकर को सस्पेंड भले ही कर दिया लेकिन
उनके कार्यकाल में ही जनवरी माह में 127 प्रतिशत आवक बढ़ गई।
सूत्रों की मानें तो बीते वर्ष जनवरी माह में लगभग साढ़े 7 लाख क्विंटल आवक मंडी में हुई थी जबकि
इस वर्ष जनवरी (बीते माह) में मंडी में तकरीबन साढ़े 16 लाख क्विंटल की आवक दर्ज की गई है।

Read More…Question : ‘मास्टरमाइंड’ परमजीत पर कार्रवाई कब ?
Read More…Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित
