Apprehension : कमीशन की वसूली में लगे हैं परासिया नपाध्यक्ष ?

पहले ऑडियो वायरल हुआ अब स्क्रीनशॉट, ठेकेदारों के नंबर नजर आ रहे

Apprehension : छिंदवाड़ा। परासिया नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय को भाजपा द्वारा पार्टी की प्राथमिक

सदस्यता से निलंबित किए जाने के बाद नगर पालिका में स्थिति काफी असहज बनी हुई है।

कर्मचारियों में भी पशोपेश की स्थिति है कि न जाने कब फरमान आ जाए और विनोद मालवीय को कुर्सी से उतार दिया जाए।

ऐसे में नपाध्यक्ष के किस आदेश का पालन करना है और किसका नहीं, उन्हें समझ नहीं आ रहा।

कर्मचारियों में चर्चा है कि कहीं कलम न ‘फंस’ जाए। ऐसे में विनोद मालवीय के मोबाइल का

एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह स्क्रीनशॉट विनोद मालवीय ने खुद ही

अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया था। हालांकि लगभग 10 मिनट बाद उसे डिलीट भी कर दिया।

इस बीच कुछ लोगों ने उसे डाउनलोड कर लिया। अब यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर ‘भ्रमण’ कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार इस स्क्रीनशॉट में कुछ एक नंबर ठेकेदारों के हैं। आरएम, सागर, नवीन, शिवाय और मिश्राजी

के नाम भी इसमें नजर आ रहे हैं। इससे सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या विनोद मालवीय ठेकेदारों से संपर्क कर

कमीशन वसूली में लगे हैं..? या फिर भोपाल में अपनी व्यवस्थाएं ‘दुरुस्त’ कर रहे हैं?

नगर पालिका के सूत्रों को खंगालने पर पता चला कि विनोद मालवीय और परमजीत सिंह विज के बीच

बातचीत का 4 और 5 पर्सेंट कमीशन संबंधी जो ऑडियो वायरल हुआ था, काम उस तर्ज पर चल रहा है।

आने वाले समय में ये मामले भी बाहर आ सकते हैं। बहरहाल, नपाध्यक्ष विनोद मालवीय के पार्टी से

6 साल के निष्काषन के बाद नगर पालिका की भुगतान प्रक्रिया पर कई नजरें लगी हुई हैं।

(जिनके नंबर नजर आ रहे हैं उनकी निजता की वजह से अक्षर भास्कर द्वारा स्क्रीनशॉट प्रकाशित नहीं किया गया है)

Read More…Question : ‘मास्टरमाइंड’ परमजीत पर कार्रवाई कब ?

Read More…Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *