Promotion List : 86 मंडी निरीक्षक बने सचिव

कुसमेली मंडी में पदस्थ रहे राजेश उईके का भी प्रमोशन, चौरई मंडी से भी एक नाम

Promotion List : छिंदवाड़ा। राज्य मंडी बोर्ड ने सोमवार को 86 मंडी निरीक्षकों की पदोन्नति करते हुए

उन्हें सचिव बना दिया। ये मंडी निरीक्षक लंबे समय से पदोन्नति की राह तक रहे थे।

इस आदेश के बाद मंडी निरीक्षकों में खुशी की लहर व्याप्त है। मंडी बोर्ड से जारी सूची में

राजेश कुमार उईके का भी नाम है जो लंबे समय तक छिंदवाड़ा स्थित कुसमेली मंडी में बतौर निरीक्षक पदस्थ थे।

लगभग एक वर्ष पूर्व उनका तबादला केवलारी मंडी कर दिया गया था।

चौरई मंडी में पदस्थ मुकुंद माधव मालवीय का भी प्रमोशन हो गया है और वे भी अब

मंडी निरीक्षक से सचिव बन गए हैं।

देखिए सूची…

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *