Record : दो सट्टा एक्ट के प्रकरण बन चुके, एक बार ‘जेल यात्रा’ भी कर चुके नपाध्यक्ष !

भाजपा की किरकिरी करवाने वाले विनोद मालवीय अब भी पद पर

Record : छिंदवाड़ा। जिसकी वजह से सत्तारूढ़ भाजपा की जमकर किरकिरी हुई, नगर पालिका अध्यक्ष

जैसे पद की गरिमा को झटका लगा, ऐसा व्यक्ति अब भी पद पर बना हुआ है।

जी हां…आप सही समझे। मामला परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय का ही है।

भाजपा से निष्काषित होते ही विनोद मालवीय की मुश्किलें बढऩे लगी हैं।

हाल ही में उस पर एक मामला परासिया थाने में दर्ज हुआ है। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 79 और

आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विनोद मालवीय पर एक महिला ने

गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद विनोद मालवीय की थानों में दर्ज प्रकरण संबंधी जानकारी अर्थात्

आपराधिक रिकार्ड निकाला गया है। सूत्रों के अनुसार विनोद मालवीय पिता स्व. दुर्गाप्रसाद मालवीय

उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21, मंगली बाजार, चांदामेटा के विरुद्ध चांदामेटा थाने में

अपराध क्रमांक 115/2005, 274/2005, 278/2005 दर्ज किए गए थे। इन तीनों प्रकरणों में पुलिस

ने 4 (क) सट्टा एक्ट, 109 आईपीसी के तहत कार्रवाई की थी। इसके अलावा चांदामेटा थाने में ही

अपराध क्रमांक 48/2015 के तहत आईपीसी की धारा 153(ए), 295 (ए), 505(2) एवं 66 ए आईटी एक्ट का

प्रकरण दर्ज किया गया था। परासिया थाने में अपराध क्रमांक 106/2025 में बीएनएस की धारा

293, 352, 61(2) और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच विनोद मालवीय एक बार जेल यात्रा भी कर चुका है।

अब नया प्रकरण दर्ज होने के बाद सट्टा एक्ट और आईटी एक्ट में मालवीय की ‘हैट्रिक’ हो चुकी है।

नेताओं का तर्क…प्रक्रिया में समय लगता है

विनोद मालवीय को पद से हटाने को लेकर भाजपा के जिम्मेदार नेता फिलहाल तर्क दे रहे हैं कि मालवीय को

नपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करने में समय लगता है।

हालांकि इस मामले में भी स्थानीय जिम्मेदार प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

परमजीत पर कार्रवाई को लेकर चुप्पी ?

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज पर कार्रवाई को लेकर स्थानीय नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।

कमीशन संबंधी ऑडियो वायरल होने के बाद भी प्रदेश नेतृत्व से सिर्फ विनोद मालवीय पर कार्रवाई होने और

परमजीत सिंह विज को बचाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

बहरहाल, कहा जा रहा है कि विनोद मालवीय की मुसीबतें अभी बढ़ सकती हैं।

Read More…Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित

Read More…Question : ‘मास्टरमाइंड’ परमजीत पर कार्रवाई कब ?

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *