कोतवाली में शिकायत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Complaint : छिंदवाड़ा। नगर निगम के एक जेसीबी चालक के साथ निगम के ही मेंटेनेंस प्रभारी ने मारपीट कर दी।
घटना रविवार (आज) सुबह लगभग 10.30 बजे परासिया रोड पर स्थित कचरा घर की है।
मामले में पीडि़त ने कोतवाली में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वाहन मेंटेनेंस प्रभारी के
विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सूरज मोखलगाय ने बताया कि रविवार सुबह वह
कचरा घर में कचरा वाहन खाली करने गया था। उस दौरान वहां उसकी मुलाकात निगम के वाहनों
का मेंटेनेंस का काम देखने वाले विकास मराठा से हुई। सूरज ने विकास से जेसीबी का मेंटेनेंस करवाने की बात कही।
इस पर विकास मराठा भड़क गया और सूरज को गालियां देने लगा। जब सूरज ने गाली का विरोध किया तो
विकास ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी शिकायत सूरज ने कोतवाली में की जिस पर पुलिस ने आरोपी
विकास मराठा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296(a), 115(2), 351(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
मामले की जांच की जा रही है।
मंगेश पवार से रिश्तेदारी के कारण मिली शह ?

शिकायतकर्ता सूरज मोखलगाय ने बताया कि विकास मराठा कुछ माह पहले ही निगम में काम पर लगा है।
वह वाहन शाखा प्रभारी मंगेश पवार का रिश्तेदार है जिसके चलते उसे निगम के वाहनों के मेंटेनेंस
का जिम्मा दिया गया है। जब भी विकास मराठा से जेसीबी के मेंटेनेंस की बात की जाती है
तो वह कहता है कि- जेसीबी का मेंटेनेंस खुद करवाओ। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब निगम में भर्ती पर
रोक लगी है तो विकास मराठा की भर्ती कैसे की गई ?
क्या मंगेश पवार से रिश्तेदारी के चलते उसे इतनी शह मिली हुई है कि वह पुराने कर्मचारियों से मारपीट तक
करने पर उतारू हो गया है। बहरहाल मामला अब पुलिस जांच मे हैं।
इस मामले में निगम अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Read More…Blame : परासिया नपाध्यक्ष पर महिला ने लगाए अवैध संबंध बनाने दबाव डालने के आरोप
Read More…Record : दो सट्टा एक्ट के प्रकरण बन चुके, एक बार ‘जेल यात्रा’ भी कर चुके नपाध्यक्ष !
