Inquiry : बढ़ सकती हैं परासिया नपाध्यक्ष की मुसीबतें!

शिकायतों के पुलिंदे की जांच पूरी, कलेक्टर के सामने रखी जाएगी रिपोर्ट

Inquiry : छिंदवाड़ा। जेल में बंद परासिया नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद मालवी को फिलहाल

राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। एक तो हाईकोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई 9 मार्च तक टाल दी है,

मतलब विनोद मालवी की होली इस बार जेल में ही मनेगी। दूसरी ओर जानकारी बाहर आ रही है कि उनकी

शिकायतों के एक और पुलिंदे की जांच भी पूरी कर ली गई है। यह जांच परासिया एसडीएम शुभम कुमार यादव (आईएएस)

ने की है। सूत्र बताते हैं कि आगामी सप्ताह में कभी भी जांच रिपोर्ट कलेक्टर की मेज पर पहुंच सकती है।

इसके बाद कलेक्टर निर्णय लेंगे कि आगे क्या कार्रवाई करना है।

सूत्रों की मानें तो जिन शिकायतों की जांच की गई है उनमें से अधिकतर में विनोद मालवी का गड़बड़झाला उजागर हुआ है।

शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो विनोद मालवी को एक और बड़ी एवं लंबी

कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

दो पार्षदों ने की थी शिकायत

परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी की गंभीर शिकायतों का पुलिंदा परासिया के ही

दो पार्षदों अनुज पाटकर और पवन सूर्यवंशी ने कलेक्टर को सौंपा था। इसमें शामिल

लगभग 10 बिंदुओं पर जांच के लिए कलेक्टर ने परासिया एसडीएम को निर्देशित किया था।

बताया जाता है कि आगामी सोमवार या उसके बाद सप्ताह में किसी भी दिन कलेक्टर को एसडीएम जांच रिपोर्ट सौंप सकते हैं।

Read More…Case File : ‘ब्लैकमेल’ करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Read More…Court Proceeding : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवी की जमानत अर्जी खारिज

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *