साइनर्जी विंग्स का विशेष कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित
Education : सौंसर। क्षेत्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और सही मार्गदर्शन
प्रदान करने के उद्देश्य से सिनर्जी विंग्स कैरियर इंस्टीट्यूट सौंसर द्वारा विशेष कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार
का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड के हस्ते किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुरेखा इंदरचंद्र डागा, जामसांवली मंदिर संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा,
भाजपा नेता रामकृष्णा वाकोडे, पूर्व नप उपाध्यक्ष सुनील भानगे, अनिल ठाकरे,
आईआईटी कानपुर से एमके राय, एलन फैकल्टी संतोष उल्लांघे, आईआईटी खडगपुर से धीरज कुमार राय,
बिटस पिलानी से डी चौधरी, डॉ. सुनील खंडाईत, शुभम शुक्ला, मनोज सिह, किशोर ढाले भी मंच पर मौजूद रहे।
सेमिनार में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से जुड़े अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों ने छात्रों को जेईई,
नीट, तथा ओलपिंयाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही विद्यार्थियो ंको अध्ययन की प्रभावी तकनीक, समय प्रबंधन, परीक्षा रणनीति और
लक्ष्य निधारण संबंधी महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्यान दिये। सेमिनार का मुख्य आकर्षण
मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विनोद आसुदानी ने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की।
सेमिनार के दौरान सिनर्जी विंग्स कैरियर इंस्टीटयूट की विशेषताओं के बारे में भी बताया गया।
Read More…Bail : परासिया नपाध्यक्ष को मिली जमानत
Read More…Kanafoosee : ‘भाई’ का ‘भौकाल’ खुलेआम काट रहा अवैध कालोनी !
