Invitation : सीएम को हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होने दिया आमंत्रण

हनुमान लोक में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी दी

Invitation : सौंसर। जामसावली स्थित चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आमंत्रण

सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव को दिया गया है। यह आमंत्रण संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा,

पांढुर्णा जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़ और ट्रस्टी अजय धवले ने दिया।

समत्व भवन, भोपाल में 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संस्थान के

इस प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान जामसांवली धाम में विकसित हो रहे हनुमान लोक

तथा क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक महत्व के विषय पर भी चर्चा की गई।

सीएम ने हनुमान लोक में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पावन आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

गौरतलब है कि जामसांवली धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला हनुमान जन्मोत्सव हजारों

श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां श्रद्धालु श्री हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Read More…Education : परीक्षा रणनीति और लक्ष्य निर्धारण के दिए टिप्स

Read More…Bail : परासिया नपाध्यक्ष को मिली जमानत

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *