कलेक्टर बोले- बजरंग गौशाला गौवंश संरक्षण और संवर्धन का केन्द्र बनेगी
Hanuman Lok : सौंसर/जामसांवली। विश्व विख्यात चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक)
जामसांवली धाम द्वारा संचालित नवनिर्मित बजरंग गौशाला का आज गुरूवार को भव्य लोकार्पण
श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस अवसर पर पांढुर्णा कलेक्टर
नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक सुंदर सिह कनेश, संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा,
प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य संदीप मोहोड़ ने विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना कर गौशाला का शुभारंभ किया।

शासन से प्रदत्त भूमि पर हुये अत्याधुनिक गौशाला निर्माण के लोकार्पण समारोह में गौमाता का
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। जिला प्रशासन ने गौसेवा के इस पुनीत कार्य के लिये
संस्थान की सराहना की। इस अवसर पर बोलते हुये कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि-
गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मूल भावना है। जामसांवली धाम में निर्मित
बजरंग गौशाला न केवल गौवंश के संरक्षण और संवर्धन का केन्द्र बनेगी, बल्कि समाज को सेवा,
करूणा और धर्म के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा भी देगी।
समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा : कनेश

पुलिस अधीक्षक श्री कनेश ने कहा कि- धार्मिक संस्थानों द्वारा समाजहित में किये जा रहे ऐसे कार्य
अत्यंत सराहनीय है। गौशाला के माध्यम से गौमाता की सेवा और संरक्षण का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देगा।
समाजसेवा और संस्कृति संरक्षण को मजबूती देना उद्देश्य : शर्मा
प्रस्तावना में संस्थान अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि, बजरंग गौशाला के माध्यम से गौमाता की सेवा,
संरक्षण और संवर्धन का कार्य निरंतर आगे बढ़ाया जायेगा। संस्थान का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के
साथ-साथ समाजसेवा और संस्कृति संरक्षण के कार्यो को भी मजबूती देना है।
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी संतोष डवरे, टीकाराम कारोकार, विट्ठल डवरे, मनोहर शेलकी,
एड अजय धवले, पांडुरंग बोबडे, पंजाबराव येलमुले, वसंत शेलकी, रामराव डवरे, पंजाबराव येलमुले,
भीमराव वाकोडे, राजू बाविसटाले, मनोज तवले, भगवंता कारोकार, निलेश जुननकर,
दिलीप बतरा, मोहन ताजने, सीईओ वीरेन्द्र भट्ट सहित बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Read More…Invitation : सीएम को हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होने दिया आमंत्रण
Read More…Education : परीक्षा रणनीति और लक्ष्य निर्धारण के दिए टिप्स
