Trouble : अब परासिया नपाध्यक्ष से छीने वित्तीय अधिकार

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एसडीएम परासिया को किया प्राधिकृत

Trouble : छिंदवाड़ा। लंबे समय से विवादों में फंसे और दूसरी बार जेल की हवा खा चुके

परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय से आखिरकार वित्तीय पावर छीन लिए गए हैं।

वे अब नगर पालिका से संबंधित किसी भी प्रकार के चैक साइन करने, ई-फंड टांसफर आदि के लिए अधिकृत नहीं होंगे।

इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने

बुधवार को आदेश जारी कर दिए। जारी आदेश मे लिखा है कि- नगरपालिका परिषद डोंगर परासिया के

अध्यक्ष विनोद मालवीय के विरुद्ध थाना परासिया में अपराध क्रमांक 42 / 2026 धारा 79 बीएनएस

67 आईटी एक्ट 2000 दिनांक 5.2.2026 को आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर

प्रकरण विवेचनाधीन है एवं श्री मालवीय के विरुद्ध थाना चांदामेटा में अपराध क्रमांक 32/2006 धारा 324 (सी),

74, 75(1) (1) 75(1) (ई). 78 (2) 79 बीएनएस 3 (1) (w) (ii). 3(2) (va) एससी / एसटी प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है।

श्री मालवीय दिनांक 18.2.2026 से दिनांक 11.3.2026 तक जिला जेल छिंदवाड़ा में निरूद्ध रहे हैं एवं

उपरोक्त आपराधिक प्रकरण वर्तमान में विचाराधीन है। लोकायुक्त कार्यालय में प्रकरण क्रमांक

542 / ई / 2025-26 एवं प्रकरण क्रमांक 568/ई/2025-23 पंजीबद्ध है जिसमें

गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख है। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद डोंगर परासिया के द्वारा

वित्तीय अधिकारों का उपयोग करना लोकहित तथा परिषद हित में वांछनीय प्रतीत नहीं होता है।

अत: उक्त के दृष्टिगत राज्य शासन एतद् द्वारा मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 346 में

प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अध्यक्ष की वित्तीय शक्तियो का प्रयोग करने एवं

इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर के लिए आवश्यक चैक / देयकों आदि में हस्ताक्षर हेतु

अनुवभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया, जिला छिंदवाड़ा को प्राधिकृत करता है।

संगठन ने निष्काषित किया, सरकार का ध्यान नहीं

आश्चर्य की बात है कि विनोद मालवीय को पार्टी की छवि धूमिल किए जाने के आरोपों के चलते

भाजपा संगठन ने पार्टी से छ: वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया लेकिन प्रदेश की सत्ता में काबिज

भाजपा की ही सरकार ने जेल की हवा खाने और महिला संबंधी गंभीर आरोपों के बाद भी उसे कुर्सी से नहीं उतारा।

इससे भी कहीं न कहीं भाजपा की छवि को ही धक्का लग रहा है।

विरोधी भी इसे खूब प्रचारित करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री

परमजीत सिंह विज के विरुद्ध कार्रवाई न होना भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More…Hanuman Lok : जामसांवली धाम में बजरंग गौशाला का भव्य लोकार्पण

Read More…Invitation : सीएम को हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होने दिया आमंत्रण

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *