Untidiness : थायरॉइड ऑपरेशन के बाद महिला की जान पर बनी !

क्लेरिस अस्पताल में आपरेशन के दौरान श्वास नली काटी, भोपाल में जिंदगी से जंग

Untidiness : छिंदवाड़ा/भोपाल। छिंदवाड़ा में परासिया रोड स्थित क्लेरिस अस्पताल में कथित लापरवाही

का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां थायरॉइड ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की

श्वास नली कट जाने का आरोप लगा है। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने मरीज को तत्काल

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने श्वास नली डैमेज होने की पुष्टि की है।

परिजनों के अनुसार, श्रीमति कमल बघेले को थायरॉइड के ऑपरेशन के लिए क्लेरिस अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मरीज के परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉ. मनन गोगिया ने लापरवाही बरतते हुए

उनकी श्वास नली काट दी। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत तेजी से बिगडऩे लगी, जिसके बाद

उन्हें गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया। गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि

मरीज की श्वास नली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। फिलहाल महिला को कृत्रिम श्वास नली के जरिए

सांस दी जा रही है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मरीज के पुत्र आशु बघेले और पुत्री अवंतिका बघेले ने

क्लेरिस अस्पताल और डॉ. मनन गोगिया पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने कलेक्टर और मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है

और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले ने निजी अस्पतालों की

कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपरेशन और उपचार में कोई लापरवाही नहीं : डॉ. मनन गोगिया

इस मामले में क्लेरिस अस्पताल के संचालक डॉ. मनन गोगिया का कहना है कि आपरेशन काफी जटिल था।

आपरेशन और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। मरीज के परिजनों को

पूरी जानकारी देने एवं उनसे लिखित सहमति के बाद ही आपरेशन किया गया था।

पूरा उपचार करवाए बगैर ही मरीज के परिजन मरीज को लेकर अस्पताल से चले गए।

इसके बाद अब आरोप लगाए जा रहे हैं।

Read More…Trouble : अब परासिया नपाध्यक्ष से छीने वित्तीय अधिकार

Read More…Education : परीक्षा रणनीति और लक्ष्य निर्धारण के दिए टिप्स

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *