Press Confrence : यह ‘सरकारी हत्या’ है : जीतू पटवारी

बस हादसे में घायलों से मिलने छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Press Confrence : छिंदवाड़ा। नागपुर रोड पर सिमरिया के पास दो दिन पूर्व हुए बस हादसे में घायलों

के हाल चाल जानने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को (आज) छिंदवाड़ा पहुंचे।

उन्होने जिला अस्पताल में घयलों और उनके परिजनों से चर्चा की और उन्हें ढांढस बंधाया।

जिला अस्पताल से जीतू पटवारी कांग्रेस भवन पहुंचे और पत्रकार वार्ता में शामिल हुए।

उन्होने इस घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और सीएम डा. मोहन यादव को जमकर घेरा।

उन्होने हादसे को ‘सरकारी हत्या’ करार दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी ने कहा कि

बस हादसे में मृत 10 लोगों और सभी घायल सरकार की नाकामी का नतीजा हैं।

उन्होने आरोप लगाए कि मुख्यमंत्री की सभा में लोगों को जबरन बसों में भरकर ले जाया गया।

श्री पटवारी ने जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के सीईओ द्वारा जारी अति आवश्यक पत्र भी दिखाया

जिसमें सचिव को कार्रवाई का डर दिखाते हुए अधिक से अधिक संख्या में

लोगों को सीएम की सभा में लाने लिखा गया है। उन्होने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को कार्रवाई का

और महिलाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाडली बहना योजना की राशि मिलना बंद होने का डर

दिखाकर जबरिया सभा में ले जाया गया। जीतू पटवारी ने प्रदेश में भयावह स्थिति बताते हुए कहा कि

भाजपा सरकार ने किसानों को भी नहीं बख्शा।

बोले- वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल दलालों का अड्डा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाए कि वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल दलालों का अड्डा बन गई है।

यहां एकल खिड़की से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। यहां कोई भी आम आदमी जा सकता है और

पैसे देकर काम करवा सकता है। जीतू पटवारी ने गैस और बिजली के

बढ़े दामों को लेकर भी भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

Read More…Untidiness : थायरॉइड ऑपरेशन के बाद महिला की जान पर बनी !

Read More…Trouble : अब परासिया नपाध्यक्ष से छीने वित्तीय अधिकार

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *