Misdeed : छिंदवाड़ा की नाबालिग से भोपाल में दुष्कर्म, 2 युवतियों सहित चार हिरासत में !

सहेली ने नीट शराब पिलाकर दोस्तों से रेप कराया, पीटा भी, रात भर बेहोश रही

Misdeed : छिंदवाड़ा/भोपाल। छिंदवाड़ा निवासी एक नाबालिग किशोरी से भोपाल में दुष्कर्म का सनसनीखेज

मामला सामने आया है। प्रकरण में भोपाल के बागसेवनिया थाना पुलिस ने दो युवतियों सहित

4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीडि़ता को पहले बीयर पिलाई,

फिर नीट शराब पिलाई। अधिक नशा होने के कारण नाबालिग होश खो बैठी।

आरोपियों ने एक-एक कर वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग की पिटाई भी की।

बताया जाता है कि वारदात रेप पीडि़ता 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी।

इसी दौरान उसकी पहचान 23 वर्षीय मोनिका इंदौरिया से हुई, जो छिंदवाड़ा की रहने वाली है और

फिलहाल भोपाल के विद्या नगर में अपनी सहेली 26 वर्षीय रेणुका बुनकर के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी।

दोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी।

मोनिका ने उसे नौकरी और एडमिशन का भरोसा देकर भोपाल बुलाया।

18 मार्च को पीडि़ता भोपाल पहुंची, जहां मोनिका उसे अपने फ्लैट पर ले गई और रेणुका से मिलवाया।

नीट शराब पिलाई

आरोप है कि मोनिका इंदौरिया, निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर ने पीडि़ता को नीट शराब पिलाई,

जिससे वह बेहोशी की अवस्था में चली गई। इसके बाद रात करीब 9 बजे निखिल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता के अनुसार, उसे अहसास हो रहा था कि उसके साथ गलत हो रहा है, लेकिन नशे के कारण

वह विरोध नहीं कर सकी।

दूसरी बार दुष्कर्म में रेणुका रही सहयोगी

देर रात करीब 11 बजे अतुल मेड़ेकर ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान रेणुका बुनकर ने कथित रूप से सहयोग किया। पीडि़ता का नशा कम हुआ था,

लेकिन विरोध करने पर उसे धमकाया गया और मारपीट की गई।

बिना बताए बचकर निकली पीडि़ता

अगली सुबह होश आने पर पीडि़ता बिना किसी को बताए फ्लैट से निकल गई और छिंदवाड़ा लौट गई।

कुछ दिन बाद तबीयत बिगडऩे पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद 27 मार्च को वह

मां के साथ भोपाल पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस समय पीडि़ता थाने पहुंची,

उस वक्त वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं थीं। बाद में गोविंदपुरा थाने से एसआई रूपा मिश्रा को बुलाया गया,

जिन्होंने एफआईआर दर्ज की। पीडि़ता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने जांच के बाद मोनिका इंदौरिया और रेणुका बुनकर को हिरासत में लिया।

उनकी निशानदेही पर बालाघाट निवासी 32 वर्षीय निखिल सिंह और 30 वर्षीय अतुल मेड़ेकर को भी

हिरासत में लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

डीसीपी विवेक सिंह के अनुसार, बंधक बनाकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

फिलहाल तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। घटना के समय पीडि़ता नशे में थी,

इसलिए आरोपियों की संख्या और भूमिका की डिटेल में जांच की जा रही है।

Read More…Press Confrence : यह ‘सरकारी हत्या’ है : जीतू पटवारी

Read More…Untidiness : थायरॉइड ऑपरेशन के बाद महिला की जान पर बनी !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *