Kanafoosee : महंगी पड़ रही शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई !

कोतवाली पुलिस को लगातार किया जा रहा टार्गेट

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। अगर आप खबरों से वास्ता रखते हैं तो दिमाग पर थोड़ा जोर दीजिए…

आपको ध्यान आएगा कि पिछले कुछ दिनों से कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर

लगातार नेगेटिव खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं हैं। कारण क्या है…?

इसे लेकर पुलिस महकमे में कानाफूसी शुरू चल रही है। मामला कुछ दिनों पहले का है जब

खबरनवीसों के संगठन का एक स्वयं भू अध्यक्ष एक शराब तस्कर को छुड़ाने कोतवाली पहुंचा था।

उक्त स्वयं भू अध्यक्ष ने पुलिस पुलिस पर खासा दबाव डाला था कि शराब तस्कर को छोड़ दिया जाए

लेकिन पुलिस अधिकारी दबाव में नहीं आए। पकड़े गए शराब तस्कर से शराब की जब्ती बनाकर

उसके विरुद्ध न सिर्फ प्रकरण कायम किया गया बल्कि कड़क भाषा में यह भी बता दिया गया कि

अपराधियों का साथ न दिया जाए तो ही बेहतर होता है। बस इसी के बाद से स्वयं भू अध्यक्ष का

‘मरा’ जमीर ‘जिंदा’ हो गया और अब वह लगातार कोतवाल और कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को

अपने पोर्टल के जरिए ऐसा बताने का प्रयास कर रहा है जैसे सारे अपराध पुलिस ही

कर रही है। हालांकि समझने वाले तो समझ ही गए हैं लेकिन स्वयं भू अध्यक्ष अब भी अनाड़ी बने हुए हैं।

Read More…Kanafoosee : शराब तस्कर को छुड़ाने खाकी से भिड़े स्वयं भू अध्यक्ष !

Read More…Viral Video : जब परासिया नपाध्यक्ष को ‘भागना’ पड़ा अपने केबिन से…!

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *