युवक ने किए सवाल तो जवाब नहीं दे पाए
Viral Video : छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका में गुरूवार को उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब
एक युवक मोबाइल कैमरा चालू करके अध्यक्ष विनोद मालवी के केबिन में घुस गया और उनसे
वाहन पर्किंग एवं गंदे पानी की सप्लाई को लेकर सवाल जवाब करने लगा।
इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी कुछ देर तो उसके सवालों को
टालते रहे लेकिन जब युवक के सवालों के जवाब नहीं दे पाए तो केबिन से उठकर निकल गए और
इधर-उधर टहलने लगे। बताया जाता है कि युवक का नाम नीरज सिंह वर्मा है और वह नगर पालिका की
अव्यवस्थाओं से भारी परेशान है इसके चलते उसने ऐसा किया।
‘काला घोड़ा’ बीच में क्यों खड़ा रहता है ?
अक्षर भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
युवक नीरज सिंह वर्मा ने परासिया नगर पालिका अध्यक्ष से पहला सवाल किया कि आपका काला घोड़ा
(मालवी की काली स्कॉर्पियो) नपा भवन के दरवाजे पर क्यों खड़ी रहती है ?
युवक का कहना था कि गेट के ठीक सामने आपका वाहन पार्क होने से आमजन को आने जाने
में परेशानी होती है।
‘नगर पालिका मेरी है’
वीडियो में युवक नीरज सिंह वर्मा नपाध्यक्ष विनोद मालवी से उनके ‘काले घोड़े’ की पार्किंग को लेकर
सवाल किया कि- नगर पालिका आपकी है ? इस पर विनोद मालवी का जवाब था कि अभी तो
नगर पालिका मेरी है। यह सुनकर युवक हंसा और बोला कि- नगर पालिका जनता की है आपकी नहीं।
मैं सीएमओ से बात नहीं करता : मालवी

युवक नीरज ने विनोद मालवी को बताया कि नलों से इल्ली वाला पानी आ रहा है जो
वह पीने मजबूर है। इल्ली वाला पानी उबालकर पीना पड़ रहा है। उसके सवालों से परेशान नपाध्यक्ष
विनोद मालवी ने उसे सीएमओ से मिलने के लिए कहा तो युवक का कहना था कि हमने
आपको वोट दिया है सीएमओ को आप फोन लगाओ। इस पर विनोद मालवी ने फोन लगाने से
साफ इंकार करते हुए कहा कि- मैं सीएमओ को फोन नहीं लगाऊंगा, मैं उनसे बात नहीं करता।
दरअसल, विनोद मालवी और सीएमओ की आपस में पटरी नहीं बैठ रही है जिस कारण
दोनों के बीच बातचीत बंद है। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की व्यक्तिगत
लड़ाई में आम जनता की परेशानी बढ़ रही है। बहरहाल, विनोद मालवी की मुश्किलों में
इस वायरल वीडियो ने और इजाफा कर दिया है।
Read More…MP Politics : कमलनाथ के लिए भाजपा की तरफ से रास्ता साफ !
Read More…Exhortation : ‘सबको एक मंच पर समेटने वाले नेता, आप चुनाव लड़ें’
