Kanafoosee : शराब तस्कर को छुड़ाने खाकी से भिड़े स्वयं भू अध्यक्ष !

बैरंग लौटे, पुलिस ने तस्कर पर मामला दर्ज किया

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। कोतवाली में हाल ही में एक दिलचस्प घटना हुई। इस घटना को लेकर

कानाफूसी का बाजार गर्म है। हुआ कुछ यूं कि, कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों शराब की तस्करी करते

एक व्यक्ति को पकड़ा। कोई कार्रवाई होती उसके पहले ही एक अन्य व्यक्ति शराब तस्कर को छुड़वाने

कोतवाली पहुंच गया। इसने खुद को एक खबरनवीस संगठन का अध्यक्ष बताते हुए पुलिस से मिन्नतें कीं

और शराब तस्कर को बिना कार्रवाई छोडऩे की गुहार पुलिस अधिकारी से लगाई।

Advertisement

पुलिस ने भी अवैध शराब जब्त कर तस्कर को हिदायत दी और छोड़ दिया। इस घटना के दो दिन बाद

वही तस्कर फिर से अवैध शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एक बार फिर उक्त स्वयं भू अध्यक्ष

कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर तस्कर को छोडऩे का दबाव बनाने लगे।

पुलिस अधिकारी ने इस बार बिना कार्रवाई छोडऩे से मना किया तो स्वयं भू अध्यक्ष खाकी से ही भिड़ गए

और बुरा भला कहने लगे। अब खाकी तो आखिर खाकी होती है।

उक्त पुलिस अधिकारी ने दो मिनट में स्वयं भू अध्यक्ष को उनकी ‘औकात’ दिखा दी।

शराब भी जब्त हुई और तस्कर पर कार्रवाई भी हुई। अब ये स्वयं भू अध्यक्ष मन मसोस कर बैरंग लौट आए।

यह घटना खाकी महकमे में अब चर्चाओं में है।

Advertisement

Read More…Inspection : सांसद ने किया अग्नि प्रभावित दुकानों का निरीक्षण

Read More…Corruption : मंगेश पैसे देता है इसलिए नहीं हटा रहे ?

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *