Kanafoosee : ठगों के सहारे शहर वापसी की तैयारी में ‘झिंपू’

आईपीएल सट्टे की ब्लैक मनी को व्हाइट करवाएंगे गुर्रू और जीते

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। शहर के कुख्यात ठग गुर्रू और जीते के चक्कर में चर्चा में आया आईपीएल सटोरिया

‘झिंपू’ शहर वापसी की तैयारी कर रहा है। उसका नाम आते ही कानाफूसी का दौर शुरू हो गया है। बताया जाता है कि

उसका छिंदवाड़ा पुलिस एक बार ‘जुलूस’ निकाल चुकी है। बात लगभग 8-10 वर्ष पुरानी है। परासिया रोड स्थित

एक होटल में आईपीएल का सट्टा खिलाते पुलिस ने उसे पकड़ा था। उस दौरान कोर्ट ले जाते समय पुलिस वाहन

खराब हो गया था जिसके बाद उसे पैदल ही ले जाया गया। न्यायालयीन कार्रवाई के बाद झिंपू ने शहर छोड़कर

पड़ोसी राज्य में अपना ठिकाना बना लिया। उसने आईपीएल सट्टे में करोड़ों रुपए कमा लिए हैं और वह

घर वापसी करना चाह रहा है। इसी ब्लैक मनी को व्हाइट करने की तरकीब गुर्रू और जीते ने उसे बताई है। इसके चलते

उससे परासिया रोड में बनने जा रही इमारत में निवेश करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं शहर और

आसपास जमीन खरीदी में भी उससे निवेश करवाने की योजना गुर्रू और जीते की है। बहरहाल, योजना अनुसार

‘झिंपू’ को निवेश के बदले कुछ मिले या न मिले लेकिन गुर्रू और जीते की पौ बारह होने के पूरे चांस हैं…क्योंकि

उन्हें मुर्गा नहीं इस बार ‘मोटा बकरा’ हाथ लगा है !

Read More…Kanafoosee : गुर्रू और जीते की जोड़ी को मिला नया ‘मुर्गा’

Read More…Accountability : अधिकारी ने क्यों रुकवाई ‘सिग्नेचर’ की जांच ?

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *