Objectionable : 4-5 बॉयफ्रेंड बनाओ, डेट पर जाओ !

कक्षा छठवीं की छात्राओं से शिक्षिका की आपत्तिजनक बातें, सस्पेंड

Objectionable : छिंदवाड़ा। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुंडाली कलां का पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक

विद्यालय एक शिक्षिका के कारण सुर्खियों में है। भावना शर्मा नाम की यह शिक्षिका कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं से

न सिर्फ आपत्तिजनक बातें करती थी बल्कि उन्हें धमकाती भी थी। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गंभीरता

दिखाते हुए शिक्षिका भावना शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अभिभावकों और छात्रों की शिकायत के मुताबिक,

शिक्षिका पर कक्षा में बच्चों से अश्लील और आपत्तिजनक संवाद करने के आरोप हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह

छात्राओं से 4-5 बॉयफ्रेंड बनाने, डेट पर जाने और गर्भवती होने जैसी बातें करती थी। इसके अलावा शिक्षिका पर

बच्चों को धमकाने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्चों के अनुसार, उन्हें यह तक कहा गया कि उनके

साथ अनहोनी हो सकती है और पुलिस में पहचान होने के कारण उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

बच्चों से घटना की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों और पालक संघ के पदाधिकारियों ने प्राचार्य

को लिखित शिकायत दी। प्राचार्य ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद

संभागीय संयुक्त संचालक ने शिक्षिका के निलंबन के आदेश जारी किए।

Read More…Kanafoosee : ठगों के सहारे शहर वापसी की तैयारी में ‘झिंपू’

Read More…Kanafoosee : गुर्रू और जीते की जोड़ी को मिला नया ‘मुर्गा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *