Initiative : कलेक्टर की पहल : पीजी कॉलेज में शुरू हुई पीएससी की कक्षाएं

जनभागीदारी अध्यक्ष और एडीएम ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

Initiative : छिंदवाड़ा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की पहल और निर्देशन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में पीएससी की नि:शुल्क कक्षाएं शुरू की गईं।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत रोजगारोन्मुखी व्यक्तित्व विकास सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण और कलेक्टर छिंदवाड़ा की पहल पर जनभागीदारी समिति के संयुक्त तत्वाधान में एमपी पीएससी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. नंदा हल्दे, जनभागीदारी समिति सदस्य अरुण गदरे, तरुण सोनी, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के संभागीय नोडल डॉ. पीएन सनेसर, डॉ. टीकमणि पटवारी और महेंद्र साहू सहित लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More… Kanafoosee : कोयलांचल के ‘ताजे-ताजे’ साहब की बड़ी समस्या!

विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अपर कलेक्टर श्री बोपचे ने कहा कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, प्राध्यापकों और विषय विशेषज्ञों के माध्यम से शासकीय पीजी कॉलेज छिन्दवाड़ा में प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।

वर्तमान में 250 विद्यार्थियों ने इन कक्षाओं के लिए पंजीयन करा लिया है।

जिले का इच्छुक विद्यार्थी इन नि:शुल्क कक्षाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पीएससी की ये कक्षाएं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्रथम तल पर बने कांफ्रेंस हॉल में सप्ताह में 3 दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रात: 9 से 11 बजे तक संचालित की जाएंगी।

Read More… Administrative News : कलेक्टर-एसपी से लेकर नेताओं की कुंडली भी खंगालेंगे ये IAS !

प्रो. डॉ. पीएन सनेसर को इन कक्षाओं के संचालन के लिए संयोजक बनाया गया है।

4 thoughts on “Initiative : कलेक्टर की पहल : पीजी कॉलेज में शुरू हुई पीएससी की कक्षाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *