Independence Day 2024 : सांसद और कलेक्टर ने बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में विशेष भोज का हुआ आयोजन

Independence Day 2024 : छिंदवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शासकीय हाई स्कूल सागरपेशा छिंदवाड़ा में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सहभागिता की और स्कूली बच्चों व अधिकारियों के साथ बैठकर खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया।

उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन कर भारत माता, महात्मा गांधी व सरस्वती माता के चित्रों पर माल्यापर्ण किया और कन्याओं का पूजन किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, नगर निगम महापौर विक्रम अहके, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त कलेक्टर केसी बोपचे, एसडीएम सुधीर जैन, आयुक्त नगरपालिक निगम सीपी राय, एसीईओ जिला पंचायत पी.राजौदिया, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक उद्यानिकी एमएल उईके, जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र जेके इडपाचे व स्कूल के प्राचार्य व प्रधानाध्यापक के साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *