भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद, जगह-जगह हुआ स्वागत
Tiranga Yatra : छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भाजपा जिला कार्यालय में
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित किया। रिमझिम फुहारों के बीच निकली इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं
का उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने तिरंगा यात्रा के
समापन और जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का
एक मात्र ऐसा दल है, जिसने अपनी विचारधारा व उसूलों से कभी समझौता नहीं किया।
आप सभी पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता भारतीय जनता पार्टी संगठन को जितना अधिक मजबूत बनाएंगे,
यह राष्ट्र उतना अधिक मजबूत बनेगा। देश के सामने आने वाली चुनौतियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही निपट सकते हैं,
इसलिए भाजपा को और मजबूत बनाएं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तहत के तहत वार्ड क्रमांक-16 में
पौधरोपण और भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मंडल अध्यक्षों की बैठक को भी संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार दिया।
छह किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने चंदनगांव माता मंदिर के सामने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों, चौक-चौराहों से होते हुए छह किलोमीटर की दूरी तय करके बस स्टैंड
के पास अमित ठेंगे चौक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न समाज जन
बाइक व अन्य वाहनों से चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मार्ग के दोनों तरह स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न संगठनों ने
पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का बड़ी माला
से भी स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन किया।

बारिश में भी तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी लोग बारिश में भीगते हुए तिरंगा हाथों में लिए यात्रा में शामिल रहे।
ये नेता भी रहे मौजूद

कार्यक्रमों के दौरान पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, सांसद विवेक साहू बंटी, जिला प्रभारी संतोष पारीक,
जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहाके, विधायक कमलेश शाह,
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पूर्व विधायक रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, सुश्री ज्योति डेहरिया,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, पूर्व विधायक नत्थन शाह, सुश्री मोनिका शाह बट्टी,
प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के लोग, पार्टी कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।

Read More…BJP News : ऐसी रायशुमारी पहली बार, किसे मिलेगा कौन सा पद ?
Read More…Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष