Chhindwara News : भड़काऊ पोस्ट के बाद अंबाड़ा में हंगामा

हिंदू संगठनों ने की शिकायत, पुलिस कर रही कार्रवाई

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। परासिया के अंबाड़ा में सोमवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू संत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

इसके बाद क्षेत्र में हंगामा हो गया।

हिंदूवादी संगठनों ने इस कृत्य को लेकर जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक शेख शिफतेन कश्मीरी के खिलाफ धारा 299, 353 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल पिता नारायणराव कावडकर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शेख शिफतेन कश्मीरी ने हिंदू समाज के संत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट की है।

इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Read More…Chhindwara News : पार्षद ने किया खुद को आग के हवाले, हालत गंभीर

Read More…Chhindwara News : व्यापारी मंडल ने किया सांसद का सम्मान

One thought on “Chhindwara News : भड़काऊ पोस्ट के बाद अंबाड़ा में हंगामा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *