Chhindwara News : रेलवे ट्रैक पर पकड़ाए फव्वारा चौक हत्याकांड के आरोपी

लाठी से पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। शहर के बीचों-बीच फव्वारा चौक पर एक व्यक्ति की निर्ममता से पीट-पीटकर हत्या कि एजाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को गांगीवाड़ा के पास रेलवे ट्रैक से पकड़ा गया।

आरोपियों में एक नाबालिग और एक महिला भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि छोड़छाड़ के शक के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना रविवार देर रात 11 बजे की है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सोमवार को आरोपियों को पकड़ भी लिया है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।

इसमें चार लोग लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि सुकलुढाना निवासी 40 वर्षीय शंभु पिता सेबूलाल पुसाम अपने साथियों हैदर, गोटिया, हैदर की पत्नी और उसके बेटे के साथ अपने घर जा रहा था।

जहां हैदर ने शंभु को कहा कि ‘तू मेरी पत्नी पर बुरी नीयत रखता है।

‘ इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

हैदर, गोटिया और अन्य 2 लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

जिससे वह घायल हो गया।

तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने हत्या का दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के फौरन बाद आरोपी गोटिया खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बाकी के आरोपियों की तलाश पुलिस की तीन टीम कर रही थीं।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पास सर्च किया गया।

सोमवार शाम सभी के गांगीवाड़ा के आगे रेलवे पटरी किनारे होने की सूचना मिली।

यहां से हैदर, संत कुमारी और एक नाबालिग को पकड़ा गया।

Read More…Chhindwara News : भड़काऊ पोस्ट के बाद अंबाड़ा में हंगामा

Read More…Chhindwara News : पार्षद ने किया खुद को आग के हवाले, हालत गंभीर

One thought on “Chhindwara News : रेलवे ट्रैक पर पकड़ाए फव्वारा चौक हत्याकांड के आरोपी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *