Chhindwara News : अस्पताल के हालात : सीसीटीवी कंट्रोल रूम बंद

डीन और सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण लेने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी पर लाने जिला प्रशासन लगातार कवायदें कर रहा है।

इसके चलते राजस्व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।

ये राजस्व अधिकारी कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में सुरक्षा के उपाय,

एवं चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की दृष्टि से रात्रि में औचक निरीक्षण व चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।

इसी के तहत शुक्रवार की रात्रि 12 बजे संयुक्त कलेक्टर सुश्री ज्योति ठाकुर व नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी शुक्ला ने जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होने रात्रि ड्यूटी करने वाली महिला चिकित्सकों आदि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम और कैमरे भी बंद पाए गए।

इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर सिंह ने सिविल सर्जन से लेटर जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।

मेडिकल कॉलेज डीन से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

Read More…Kanafoosee : ‘बाबूजी’ जरा धीरे चलो… कोयलांचल में गूंज रहा गीत…

Read More…Emergency Film : ‘इमरजेंसी’ पर विवाद, सिख समुदाय ने रिलीज न करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *