Chhindwara News : दो बाइक रौंदी, चालक बस छोड़़कर फरार

दो घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। घाट परासिया के पास तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया।

घटना में दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।

घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

हंगामे के चलते बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे की है।

सिवनी से बैतूल जा रही बस अचानक घाट परासिया के पास अनियंत्रित होकर गलत साइड में घुस गई।

उसी दौरान छिंदवाड़ा की तरफ से चौरई जा रही 2 बाइक को बस ने रौंद दिया।

घायलों के नाम बिरसा निवासी प्रेम सागर डोले और पातालेश्वर निवासी राजकुमार यादव बताए जाते हैं।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम करके हंगामा कर दिया।

ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More…Chhindwara News : बडग़ा : गाय काटकर दावत की कर रहे थे तैयारी

Read More…Pandhurna News : पांढुर्णा : पुलिया के नीचे गिरी बस, फंसा ड्राइवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *