Pandhurna News : पांढुर्णा : पुलिया के नीचे गिरी बस, फंसा ड्राइवर

भाजीपानी के पास हुआ हादसा, तीन यात्री घायल

Pandhurna News : पांढुर्णा। पांढुर्णा से कोंढाली जा रही बस एक बस भाजीपानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए।

बताया जाता है कि बस का स्टीयरिंग फेल हो गया जिससे वह बेकाबू होकर पुलिया से नीचे जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कोंढाली-भाजीपानी के पास दोपहर को हुआ, जिसमें 3 लोग घायल हो गए।

घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर नांदनवाड़ी अस्पताल भेजा।

नांदनवाड़ी चौकी प्रभारी आशीष भीमटे ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 50 पीवी 1062 में 3 लोग सवार थे।

बस का स्टेयरिंग अचानक फेल होने से हादसा हुआ जिसमें चालक आदिल बस में ही फंस गया था।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे बार निकाला गया।

सभी घायलों को नांदनवादी अस्पताल भेजा गया है।

मामले की जांच की जा रही है।

Read More…Pandhurna News : गोटमार : 7 घंटे चले पत्थर, 400 घायल

Read More…Chhindwara News : बडग़ा : गाय काटकर दावत की कर रहे थे तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *