Chhindwara News : रलायंस गैस गोदाम पर छापा, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

खाद्य विभाग ने 10 लाख के अवैध सिलेंडर किए जब्त

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार को चौखड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस कंपनी के गैस गोदाम पर छापा मारा।

गोदाम से 10 लाख रुपए कीमत के अवैध सिलेंडर जप्त किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये सिलेंडर अवैध रूप से यहां रखे गए थे जिनकी कोई अनुमति नहीं थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा मेसर्स सुविधा गैस गोदाम (रिलायंस एलपीजी) नगर क्षेत्र चौखडा वार्ड नंबर 9 छिंदवाडा की आकस्मिक जांच की गई।

गोदाम में 10 लाख रुपए से ज्यादा के अवैध घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

जांच के दौरान एजेंसी संचालक दुर्गेश वर्मा सिलेंडर भंडारण के संबंध में विस्फोटक अनुज्ञप्ति, गोदाम एनओसी, रेटिंग प्रमाण पत्र,

डिस्टीब्यूटरशिप एग्रीमेंट आदि कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

इसके कारण गोदाम में कुल 409 नग घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण हेतु अवैधानिक रूप से भंडारित पाये जाने के चलते कुल कीमत 10 लाख 41 हजार 400 रूपये की सामग्री जप्त की गई।

प्रतिष्ठान के संचालक दुर्गेश वर्मा के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Read More…Chhindwara News : वेलकम पार्टी में भिड़े छात्र, पुलिस पहुंची तो भागे

Read More…Chhindwara News : अमरवाड़ा : जनपद पंचायत उपचुनाव में 68 प्रतिशत मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *