Chhindwara News : ‘रिश्तेदारी’ के चक्कर में सरकारी नियमों का ‘गला घोट’ रहे जिम्मेदार!

जुन्नारदेव में नियमों को तक पर रखकर हो रही भर्ती

Chhindwara News : जुन्नारदेव। जब से शासन के द्वारा अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाया गया है तब से ही गेस्ट टीचरों की कार्यक्षेत्र में भी प्रतिस्पर्धा बढु़ गई है।

इतना ही नहीं अब तो एक विकास खंड में कार्यरत शिक्षकों द्वारा छिंदवाड़ा से अप डाउन करने वाले अपने रिश्तेदारों को अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ भी किया जाने लगा है।

ऐसा ही कुछ मामला जुन्नारदेव विकास खंड का सामने आया है।

यहां स्कूलों में पढऩे वाले शासकीय शिक्षक व जिले के आदिवासी शिक्षा विभाग कर्यालय में बैठे कर्मचारियों के रिश्तेदारों को अधिकतर स्कूलों में पढ़ाने के लिए नियुक्त किया जा रहा है।

देखा जाए तो कई वर्षो से पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों को हटा कर शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारी व शिक्षकों ने अपने रिश्तेदारों को नियुक्ति कर लिया है जो कि शासन के नियमों के विरूद्ध है।

और तो और जहां डीएड और बीएड की बात की जाए तो कई शिक्षकों का डीएड नहीं है।

इसके बावजूद भी कर्मचारियों का रिश्तेदार होने के कारण उन्हे पदस्थ कर लिया गया है।

नियम के अनुसार किसी भी गेस्ट टीचर की भर्ती करने से पहले उनका अनुभव प्रमाण पत्र भी लिया जाता है लेकिन रिश्तेदारी के ‘चक्कर’ में सभी नियमों का ‘गला घोट’ दिया गया है।

पूरे जुन्नारदेव में ऐसे कारनामे देखे जा सकते हैं।

रेल सुविधा के कारण

सूत्र बताते हैं कि छिंदवाड़ा से जुन्नारदेव के लिए आसानी से रेल सुविधा उपलब्ध है।

इसके चलते छिंदवाड़ा से अतिथि शिक्षकों की भर्ती जुन्नारदेव में की जा रही है।

इनमें अधिकतर वे अतिथि शिक्षक हैं जो जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के रिश्तेदार हैं।

एसी ट्रायबल नहीं उठाते फोन

गंभीर अनियमितताओं और नियमों को तोड़े जाने संबंधी मामले एसी ट्रायबल सत्येंद्र सिंह मरकाम के कानों में पहुंचते ही उनका फोन रिसीव होना बंद हो जाता है।

इस मामले में भी विभाग का पक्ष लेने के लिए उन्हें कई बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होने फोन रिसीव करना जरूरी नहीं समझा।

Read More…Chhindwara News : लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला नहीं सहा जाएगा : कांग्रेस

Read More…Mandideep News : विद्याार्थियों को बताया लक्ष्य निर्धारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *