Chhindwara News : शिक्षक छात्राओं को दिखाता था ‘डर्टी पिक्चर’

गुड टच-बेड टच सिखाया तब बोलीं छात्राएं- सर भी ऐसा ही करते हैं

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। शिकारपुर की एक स्कूल में छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक लंबे समय से यह कृत्य कर रहा था।

छात्राएं उसकी हरकतों को समझ नहीं पा रही थीं।

बुधवार को जब एक शिक्षिका इन छात्राओं को गुड टच और बेड टच के विषय में बता रही थीं तब पूरा मामला सामने आ गया।

एक छात्रा ने उक्त टीचर को बताया कि हमारे स्कूल के अर्जुन सर भी हमारे साथ ऐसी ही हरकत करते हैं।

वे गंदी फिल्म भी दिखाते हैं।

इसके बाद शिक्षिका ने अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी।

छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को भी इस संबंध में बताया।

इसके बाद स्कूल में हंगामा हो गया।

मौके पर पहुंचे संकुल प्राचार्य और बीईओ ने पूरे मामले की जानकारी ली और तत्काल शिक्षक अर्जुन डिगरसे को स्कूल से हटा दिया गया।

बीईओ, बीआरसी और संकुल प्राचार्य ने शिक्षक पर कार्रवाई के लिए शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।

बताया जाता है कि स्कूल में अर्जुन डिगरसे प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ है।

7 महीने पहले शिक्षक की स्कूल में पदस्थापना हुई है।

पढ़ाई के दौरान वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था, और अश्लील वीडियो भी दिखाता था।

हालांकि, छात्राएं इसे समझ नहीं पाती थी।

अब शिकायत के बाद माता-पिता सहित ग्रामीण स्कूल पहुंचे।

जहां शिक्षक की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई।

Read More…Chhindwara News : ‘चप्पल कांड’ के बाद से शिकायतकर्ता सीएमओ ‘फरार’

Read More…Chhindwara News : पंचायत के कंप्यूटर, टीवी चल रहे राजगार सहायक के घर में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *