Chhindwara News : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

Chhindwara News : चौरई। ग्राम हथौड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जाता है कि महिला के परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया।

बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस हथैड़ा गांव पहुंची और जानकारी जुटाना शुरू की।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का शव गांव के कुएं में ही मिला था।

टीआई गणपत ऊइके ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लोगों से जानकारी मिली थी कि हथोड़ा में एक महिला की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया है जिसके बाद टीम गांव पहुंचाई गई थी।

अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मृतक महिला के मायके पक्ष को बुलाकर बयान लिए जाएंगे उसके बाद स्थिति साफ होगी।

पुलिस ने प्राथमिक तौर पर बताया कि मृतक महिला प्रमिला वर्मा पति राजा बाबु वर्मा का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद के बाद दूसरे दिन उसका शव कुएं में मिला था।

पुलिस जांच कर रही है कि महिला खुद कुएं में कूदी थी या उसे धकेला गया था।

Read More…Chhindwara News : पंचायत के कंप्यूटर, टीवी चल रहे राजगार सहायक के घर में!

Read More…Chhindwara News : शिक्षक छात्राओं को दिखाता था ‘डर्टी पिक्चर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *