Mandideep News : ट्रायल के बाद बनेगी रायसेन की क्रिकेट टीम

विदिशा में आयोजित संभाग स्तरीय स्पर्धा में लेगी भाग

Mandideep News : मंडीदीप। जिला स्तरीय शालेय बालक क्रिकेट 14 वर्ष का आयोजन चावरा विद्या भवन मंडीदीप के खेल मैदान पर किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य फादर साउल टोपो व मेनेजर फादर अलेक्स ने खिलाडिय़ों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में जिले की चार ब्लाक की टीमों ने भाग लिया।

बरसात होने के कारण टीमों के खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया।

ट्रायल में उत्कृष्ट खेल के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन कर जिला रायसेन की टीम बनाई जाएगी जो 3 से 4 अक्टूबर को विदिशा में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

ट्रायल में जिले के लगभग 80 खिलाडिय़ों ने भाग लिया साथ ही उनके कोच भी शामिल हुए जिसमें सांची ब्लाक से श्री सराठे, दिनेश शाक्य, सिलवानी से अली खान, बरेली से दिलीप उपस्थिति हुए।

प्रतियोगिता के संयोजक के रूप में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीटीआई एमआर नामदेव भी उपस्थित रहे।

साहित नगर के वरिष्ठ खिलाड़ी में प्रयास चौहान, प्रथम गिरी, यश प्रजापति, हेमंत प्रजापति, वैभव साहू अनुज व चावरा के महिला प्रशिक्षक प्रिया वर्मा और समिक्षा लोधी उपस्थिति रही।

यह जानकारी वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक श्री निसार द्वारा दी गई।

Read More…Chhindwara News : सौ करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ

Read More…Chhindwara News : धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे बढ़ते मामलों को लेकर जताया आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *