Chhindwara News : अब जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

पत्रकार ललित डेहरिया के हमलावरों को जल्द पकडऩे की मांग

Chhindwara News : चौरई। नगर पालिका चौरई के निर्वाचित पार्षदों, पूर्व पार्षद आदि के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रूबी खान को ज्ञापन सौंपा गया।

जनप्रतिनिधियों ने मीडियाकर्मी ललित डेहरिया के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर चिंता जाहिर कर ठोस वैधानिक कार्रवाई की मांग रखी है।

पार्षदों ने कहा कि चौरई नगर की पहचान शांति के टापू के रूप में रही है।

ऐसी घटना से नगर की शांति प्रभावित हुई है।

लोग डरे हुए हैं। हमेशा राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यों मे लोग एक दूसरे का सहयोग करते हैं।

हमले की घटना ने आमजन को झकझोर दिया है।

ऐसे में आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए जिससे आमजन को राहत के साथ पीडि़त को न्याय मिल जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Read More…Chhindwara News : धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे बढ़ते मामलों को लेकर जताया आक्रोश

Read More…Mandideep News : ट्रायल के बाद बनेगी रायसेन की क्रिकेट टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *