Chhindwara News : महिला ने खाया सल्फास, मौत

बुधवारी बाजार निवासी थी महिला, कारण अज्ञात

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। बुधवारी बाजार निवासी एक महिला ने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का नाम 51 वर्षीय आशा गुप्ता बताया जाता है।

टीआई उमेश गोहलानी ने बताया कि यहां रहने वाली आशा गुप्ता ने शुक्रवार को सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि श्रीमती गुप्ता माइग्रेन की बीमारी से परेशान थीं और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

Read More…Pandhurna News : चिचखेड़ा : 24 घंटों में 63 अस्पताल में भर्ती

Read More..Chhindwara News : पेंच नदी में मिला लापता युवक का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *