Chhindwara News : ‘लक्ष्मी’ से किया मां का श्रृंगार

आस्थान मंडपम् को सहस्त्रों भारतीय मुद्राओं से सुसज्जित किया गया

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। श्री बड़ी माता मंदिर में दीपोत्सव पर हर वर्ष माता का श्रृंगार कुछ अलग तरह से किया जाता है।

इस बार भी माता का मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

समृद्धि शालिनी श्रीमयी मां लक्ष्मी के प्राकट्योत्सव एवं दीप-पर्व पर छिंदवाड़ा की साम्राज्ञी जगत-जननी श्री बड़ी माई के आस्थान मंडपम् को सहस्त्रों भारतीय मुद्राओं से सुसज्जित किया गया है।

माता के श्रृंगार में इस वर्ष भी 5, 10, 20, 50, 100 रुपए मुद्राओं के द्वारा विशेष श्रृंखलाओं से श्रृंगार अलंकृत किया गया है।

इस श्रृंगार को देखने श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

Read More…Chhindwara News : बंटवारे से नाराज कलयुगी पुत्र ने माता-पिता को मार डाला

Read More…Chhindwara News : ऑपरेशन प्रहार : 1 लाख रुपए का गांजा जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *