Chhindwara News : बीतते समय के साथ घटती गई गेंदे की कीमत

सुबह 100 रुपए किलो बिका, शाम को 40 तक गिरा

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। दीपावली पर फूलों का अपना महत्व होता है।

लोग रंग बिरंगी रोशनी से तो घर सजाते ही हैं, फूलों से साज सज्जा करने में भी उनकी विशेष रूचि होती है।

इस बार भी दीपावली में गेंदे के फूलों से किसानों और व्यापारियो ने अच्छी खासी कमाई की।

जानकारों के अनुमान के मुताबिक इस वर्ष दीपावली पर लगभग 22-25 लाख रुपए तक की कीमत के फूल शहर में बिके।

दीपावली के दिन सुबह से ही गेंदे के फूलों की दुकानें जहां-तहां सज गई थीं।

गेंदे की कीमत सुबह 100 रुपए किलो रही जो बीतते समय के साथ कम होती गई।

यही 100 रुपए किलो वाला गेंदे का फूल शाम होते-होते 40 रुपए किलो तक बिका।

कुछ दुकानदार तो जाते-जाते 20 रुपए किलो भी जल्दी-जल्दी बेचते नजर आए।

फूल विक्रेताओं ने बताया कि बाजार में कमल, गेंदा और बाकी फूलों की भी अच्छी डिमांड रही।

फूलों की अत्यधिक बिक्री होने से पिछले साल की अपेक्षा इस बार मार्केट अच्छा रहा।

मौसम साफ रहने के कारण फसल सही तरीके से मंडी तक पहुंच गई जिसके कारण फूलों को अच्छा भाव मिला है।

Read More…Chhindwara News : बंटवारे से नाराज कलयुगी पुत्र ने माता-पिता को मार डाला

Read More…Chhindwara News : ‘लक्ष्मी’ से किया मां का श्रृंगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *