Chhindwara News : आया से मारपीट : कोर्ट ने 3 वर्ष के लिए भेजा जेल

महिला को सजा, जुर्माना भी लगाया

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। देहात थानांतर्गत बच्चों को संभालने वाली आया के साथ मारपीट करने वाली एक महिला को कोर्ट ने 3 साल के सश्रम कारावास से दंडित किया है।

मामला तकरीबन 2 वर्ष पुराना है।

लोक अभियोजन से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायधीश मेहताब सिंह बघेल ने थाना देहात की आरोपी महिला नेहा पति अरूण सिंह निवासी फारेस्ट कॉलोनी खजरी छिंदवाडा को दंडित किया है।

उन्होंने महिला पर 1 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता आया आरोपी नेहा के मकान में रहकर उसके बच्चों की देखरेख करने का काम करती थी।

घटना 15 फरवरी 2022 की है जब वह किसी काम से घर से बाहर गई थी।

आरोपियां को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पीडि़ता के साथ इस बात को लेकर मारपीट की थी कि वह बच्चों को अकेला छोड़कर घर से बाहर क्यों गई थी?

मारपीट में आया को चोटें भी आई थीं जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में की थी।

Read More…Chhindwara News : कार्रवाई : अवैध ढंग से संचालित दो लैब सील

Read More…Chhindwara News : युवक पर किया जानलेवा हमला; किए 28 वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *