BJP News : भाजपा जिलाध्यक्ष 24 घंटों में हो जाएंगे घोषित!

‘कुर्ताफाड़’ परिस्थितियों से बचने प्रदेश स्तर से ही की जाएगी घोषणा

BJP News : भोपाल। भाजपा जिलाध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित घोषणा 24 घंटों में कर दी जाएगी।

इसके साथ ही सभी सस्पेंस खत्म हो जाएंगे।

इससे पहले कहा जा रहा था कि पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी जिलों में जाकर जिलाध्यक्ष

के नाम की घोषणा करेंगे लेकिन मध्यप्रदेश में विवाद से बचने पर्यवेक्षक और

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलों में जाकर घोषणा करने को राजी नहीं हैं।

उन्हें ‘कुर्ताफाड़’ परिस्थितियों का डर सता रहा है।

कई चुनाव अधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व से प्रदेश स्तर से ही घोषणा करने का अनुरोध किया है।

इस पर सहमति बन गई है।

इसके मुताबिक, प्रदेश चुनाव टोली ही जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान करेगी।

वीडी बोले- कोई डेट नहीं होती है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ये संगठनात्मक पर्व है।

नौ साल बाद हम इस प्रक्रिया में गए हैं।

मंडल चुनावों की पूरी प्रक्रिया हुई है, बूथ की भी पूरी प्रोसेस हुई।

ऐसे ही जिलों की अपनी प्रोसेस है।

इतने बड़े राजनैतिक दल में इस प्रकार के निर्णय संवाद और समन्वय के आधार पर ही होते हैं।

इसकी कोई डेट नहीं होती हैं।

पांढुर्णा सहित चार जिलाध्यक्षों का एक साल पूरा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले अस्तित्व में आए मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर में बीजेपी ने आज से ठीक एक साल पहले जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की थीं।

बड़वानी में भी नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पिछले साल 12 जनवरी को की गई थी।

चर्चा है कि इन जिलाध्यक्षों को फिर मौका दिया जा सकता है।

Read More…Chhindwara News : तीन पार्षदों की कांग्रेस में वापसी की तैयारी!

Read More…Congress News : भाजपा में आपसी घमासान, कांग्रेस किला मजबूत करने में लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *