BJP News : आज छठवीं सूची में घोषित हो सकते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष

पांढुर्णा की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं मे बढ़ी उत्सुकता

BJP News : छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम आज रात तक साफ हो जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

भाजपा अब तक 5 सूची में 56 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

अब इंदौर (नगर), इंदौर (ग्रामीण) के अलावा छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, निवाड़ी व टीकमगढ़ में घोषणा शेष है।

यह भी आज रात तक हो जाने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

पड़ोसी जिले पांढुर्णा में संदीप मोहोड़ के नाम की घोषणा होने के साथ ही छिंदवाड़ा

के कार्यकर्ताओं में भी जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

पांढुर्णा जिलाध्यक्ष के नाम का पत्र 13 को ही बन गया था

पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ के नाम का पत्र 13 जनवरी को ही तैयार हो गया था।

लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 16 जनवरी की रात को जारी किया गया।

बताया जाता है कि विवादों के चलते सूची को होल्ड पर रखा गया था।

Read More…Pandhurna News : संदीप मोहोड़ बने पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष

Read More…Congress News : जिन्होने लिफाफा दिया वो बच गए, नहीं दिया तो चला दिया बुल्डोजर : कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *