Pandhurna News : संदीप मोहोड़ बने पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष

सौंसर में जश्न का माहौल, फूटे पटाखे-बंटी मिठाईयां

Pandhurna News : सौंसर। भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर नेतृत्व ने संदीप मोहोड़ की ताजपोशी कर दी है।

इसकी घोषणा गुरूवार देर शाम को कर दी गई।

इस घोषणा के साथ ही सौंसर में जश्न का माहौल बन गया।

संदीप मोहोड़ के समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी।

पूरा सौंसर अलग ही रग में रंग गया।

गौरतलब है कि इस बार मांग उठ रही थी कि अब जिलाध्यक्ष सौंसर से बनना चाहिए।

भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं की इस भावना का सम्मान किया और पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष सौंसर से दे दिया।

हालांकि इस दौरान संदीप मोहोड़ सौंसर में नहीं हैं।

वे सौंसर पहुंचने वाले हैं।

पांढुर्णा भाजपा के जिला महामंत्री राहुल मोहोड़ इस दौरान सभी का आभार जताते हुए नजर आए।

Read More…Congress News : जिन्होने लिफाफा दिया वो बच गए, नहीं दिया तो चला दिया बुल्डोजर : कांग्रेस

Read More…Chhindwara News : कुआं धंसा, मां-बेटे समेत 3 दबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *