Success : फरार गांजा तस्कर को उड़ीसा से किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Success : छिंदवाड़ा। कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 14 नवंबर 2024 को जब्त किए गए

44 किलो गांजा मामले में फरार तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

उसे उड़ीसा से पकड़ा गया है। आरोपी का नाम आदम सुना बताया जाता है।

इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार

आरोपी किशन सिंह सिद्धू ने यह गांजा उड़ीसा के जिला कालाहांडी निवासी आदम सुना से खरीदा था।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र इसलिए खास प्लानिंग

आरोपी आदम सुना को उड़ीसा के जिस इलाके से पकड़ा गया वह जिला कालाहांडी एक अति-नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।

ऐसे में वहां से आरोपी की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती थी।

इसके लिए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता एवं

नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश कुमार गोल्हानी

के नेतृत्व में खास प्लानिंग तैयार कर एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार 4-5 दिनों तक जिला कालाहांडी के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी, जिसके बाद तलनुआ गांव,

मणीकेरा थाना एम. रामपुर उड़ीसा से आरोपी आदम सुना को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी किशन सिंह सिद्धू उर्फ पाजी (जो वर्तमान में छिंदवाड़ा जेल में बंद है)

के साथ गांजा तस्करी करने की बात स्वीकार की।

ये खुलासे भी किए

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसके गांव के आसपास घने जंगलों में गांजा की अधिकता है

और नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उड़ीसा प्रशासन की सख्त कार्रवाई नहीं होती।

वह इन जंगलों से गांजा एकत्र कर अन्य राज्यों में तस्करी करता था।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी,

उनि नरेश कुमार झारिया, प्र.आर. 98 रविंद्र सिंह ठाकुर, एवं आर. 857 शैलेन्द्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीम ने नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्र में साहस और रणनीति के साथ कार्रवाई करते हुए सराहनीय कार्य किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Read More…Arrangement : दक्षिण खत्म, पांढुर्णा वनमंडल आया अस्तित्व में

Read More…Tarannum Nawaz : अंशिका और विपुल देश के ‘तरन्नुम नवाज’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *